फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohan road planning on hold

शासन की अनुमति नहीं मिलने से मोहान रोड योजना में ब्रेक

Fri, 04 Dec 2020 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mohan road planning on hold
शासन की अनुमति नहीं मिलने से मोहान रोड योजना में ब्रेक
विज्ञापन

एलडीए की मोहान रोड योजना में शासन से अनुमति नहीं मिलने से ब्रेक लगा है। एलडीए 764 एकड़ की इस योजना में मुआवजे के लिए 685 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।
पिछले साल नवंबर में बोर्ड बैठक में योजना का विकास निजी फर्म से कराए जाने के फैसले के बाद एलडीए ने शासन से अनुमति मांगी थी।
अफसरों का कहना है कि शासन से अनुमति मिलने तक विकास कार्य शुरू नहीं कराए जा सकते हैं। योजना के प्रभारी अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि विकासकर्ता का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

ओमैक्स को यहां विकास कार्य कराने हैं। करीब 50 प्रतिशत जमीन पर कब्जा भी एलडीए ले चुका है। आगे की कार्रवाई अब विकास कार्य शुरू होने पर की जाएगी।
ओमैक्स से अनुबंध है कि भूखंडों का विकास कर बिक्री करे। इसके लिए तयशुदा राशि भी एलडीए देगा। वीसी अभिषेक प्रकाश ने भी मोहान रोड योजना पर जानकारी ली है।
प्रबंधनगर से पहले शुरू हो सकती है योजना
एलडीए के लिए मोहान रोड योजना में काम करना आसान है। इसकी वजह यह है कि यहां जमीन अधिग्रहण और विकासकर्ता के चयन की प्रक्रिया एलडीए पूरी कर चुका है। ऐसे में शासन से अनुमति मिलते ही यहां विकास कार्य शुरू कराए जा सकते हैं। अगर अनुमति जल्द मिल जाए तो एलडीए मोहान रोड योजना में 2021 में भूखंडों का आवंटन भी शुरू कर सकता है। इसके उलट प्रबंधनगर और सुल्तानपुर रोड योजना में अभी लैंडपूलिंग से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में मोहान रोड योजना
- 764 एकड़ में प्रस्तावित
- 685 करोड़ रुपये मुआवजा में बाटे
- 20 हजार परिवारों को मिलेगा आशियाना
- 2 गांव प्यारेपुर, कलियाखेड़ा की जमीन पर आनी है टाउनशिप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed