{"_id":"5cf02ababdec2207140c74a9","slug":"modi-swearing-in-pm-modi-creates-history-for-up-as-he-sworn-second-time-as-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही उत्तर प्रदेश के लिए रच दिया यह अनोखा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही उत्तर प्रदेश के लिए रच दिया यह अनोखा इतिहास
Fri, 31 May 2019 12:40 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 31 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
नरेन्द्र मोदी के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए उत्तर प्रदेश ने फिर इतिहास रच दिया। सिर्फ इसलिए नहीं कि जवाहर लाल नेहरू के रूप में देश को पहला प्रधानमंत्री देने वाले उत्तर प्रदेश से मोदी के रूप में नौवां व्यक्ति लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बना।
इतिहास इसलिए रचा है कि मोदी के रूप में देश के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश का नाम दर्ज हुआ है। मोदी के इस बार शपथ लेने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का वह पहला राज्य बन गया जिसने देश को चार बार लगातार दो बार प्रधानमंत्री दिए हैं। सिर्फ एक बार मनमोहन सिंह ने लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली लेकिन वह दूसरे राज्यों से राज्यसभा सदस्य थे।

Trending Videos
यह भी है संयोग
देश में अब तक 15 लोग प्रधानमंत्री बने। संयोग यह भी है कि देश में अब तक पांच बार ऐसे मौके आए जब लगातार दो या उससे अधिक बार एक ही व्यक्ति ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उसमें अब चार मौके उत्तर प्रदेश के हिस्से में दर्ज हो गए हैं।
वह भी दो राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और भाजपा के नाम ही। मोदी से पहले भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी ने लगातार दो बार 1998 और 1999 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि दो पांच-पांच साल के पूरे कार्यकाल की बात करें तो भाजपा से मोदी ऐसे पहले शख्स हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी व वाजपेयी से पहले जवाहरलाल नेहरू लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने थे।
अब तक उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री
जवाहर लाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी ।