फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modern oncoplastic surgery is transforming breast cancer treatment.

Lucknow News: स्तन कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही आधुनिक ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी

Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Modern oncoplastic surgery is transforming breast cancer treatment.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। केजीएमयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. नसीम अख्तर ने कहा कि आधुनिक ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी स्तन कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। यह विधि कैंसर को हटाने के साथ ही स्तन की प्राकृतिक बनावट और महिला के आत्मविश्वास को भी सुरक्षित रखती है। डॉ. नसीम शनिवार को शताब्दी भवन के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में ब्रेस्ट कैंसर सेविंग ब्रेस्ट एंड सेविंग लाइव, द आर्ट ऑफ ऑन्कोप्लास्टी सर्जरी पर हुए सेमिनार में बोल रहे थे।
विज्ञापन

हर्षवर्धन आत्रेय ने बताया कि ऑपरेशन से पहले लक्षित थेरेपी दी जाती है। इससे ट्यूमर छोटा हो जाता है और स्तन सुरक्षित रखने की संभावना बढ़ती है। नई दिल्ली के कैंसर सर्जन हरित चतुर्वेदी ने बताया कि अब डॉक्टर कैंसर नियंत्रण के साथ शरीर की बनावट पर जोर दे रहे हैं। इस तकनीक में ट्यूमर की वाइड लोकल एक्सीजन के बाद स्तन की संरचना को पुनर्संतुलित किया जाता है। केजीएमयू सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि यह सर्जरी मरीजों की गरिमा और जीवन की गुणवत्ता बचाती है। समीर गुप्ता ने बताया कि विभाग आधुनिक स्तन संरक्षण सर्जरी, लक्षित दवाओं और बहु-विषयक इलाज प्रणाली अपना रहा है। संजीव मिश्रा ने कहा कि विभाग पिछले तीन दशकों से मरीजों को आधुनिक और साक्ष्य आधारित इलाज प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed