फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   moderate and serious patients will be discharged after negative report

मध्यम और गंभीर रोगी निगेटिव रिपोर्ट के बाद होंगे डिस्चार्ज, लक्षण विहीन मरीजों के लिए भी नई पॉलिसी

Wed, 22 Jul 2020 11:06 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
moderate and serious patients will be discharged after negative report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना के मध्यम और गंभीर रोगी निगेटिव रिपोर्ट के बाद डिस्चार्ज  होंगे। नई डिस्चार्ज पॉलिसी के अनुसार मध्यम (मॉडरेट) वह रोगी हैं जिनमें श्वसन तंत्र में संक्रमण (लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) के लक्षण मिले हों। या खांसी, बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत, पसली चलना, सांस तेज चलने, नेजल फ्लेयरिंग की शिकायत होगी।
विज्ञापन


गंभीर रोगी की श्रेणी मेें वे होंगे जो ऑक्सीजन दिए जाने के बावजूद ऑक्सीजन सेचुरेशन मेंटेन नहीं कर पा रहे होंगे और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत होगी। या फिर वह कैंसर, एचआईवी रोगी हो या अंग प्रत्यारोपण करा चुका हो। इन दोनों श्रेणियों के मरीजों के रोगियों का फॉलोअप रोगी के लक्षण विहीन होने के तीन दिन बाद या फिर पहला नमूना लिए जाने के 12 दिन बाद दोनों में जो तिथि बाद में आती हो लिया जाएगा। फॉलोअप नमूना निगेटिव आने पर रोगी को सात दिन घर पर होम आइसोलेशन की सलाह के साथ डिस्चार्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन


डिस्चार्ज से पहले होगी यह कार्रवाई
- रोगी में किसी तरह के लक्षण न हों 
- डिस्चार्ज करने से पहले तीन दिन बुखार न आया हो
- ऑक्सीजन सेचुरेशन बिना किसी सपोर्ट के 94% हो 
- गंभीर रोगी के चेस्ट का एक्स-रे कराना होगा।
 

यह भी है जरूरी 

कोविड अस्पताल में भर्ती के दौरान पहने कपड़ों, मोबाइल फोन, जूते-चप्पल व अन्य सामग्री का विसंक्रमण सैनिटाइजर या हाइड्रोजन परऑक्साइड से किया जाए। मरीजों को बताया जाएगा कि वह कपड़ों को गर्म पानी में डिटर्जेंट के साथ अच्छी तरह से धुलने के बाद ही प्रयोग करें।

उनसे होम क्वारंटीन के निर्देशों का पालन करने का सहमति पत्र भरवाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि वह परिवार व समाज में बीमारी के प्रसार को रोकने में कैसे मदद करेंगे। डिस्चार्ज के बाद दोबारा लक्षण मिलने पर इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन पर जरूरी रूप से सूचित करना होगा। डिस्चार्ज होन के 14 दिन बाद दोबारा लक्षण मिलने पर व्यक्ति को नए रोगी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।  

सात दिन घर पर आइसोलेशन पर रहने की दी जाएगी सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में भर्ती लक्षण विहीन मरीजों के लिए भी नई पॉलिसी बनाई गई है। यदि ऐसे रोगी में कोई लक्षण नहीं मिलेगा तो शुरुआती जांच के 10वें दिन और भर्ती होने की तिथि के सातवें दिन (दोनों में से जो तिथि बाद में आए) बिना किसी जांच के डिस्चार्ज किया जाएगा।

ऐसे रोगियों को डिस्चार्ज होने के बाद आठ दिन घर पर अनिवार्य होम आइसोलेशन में रहना होगा। हल्के व कम तीव्रता लक्षणों वाले रोगी शुरुआती लक्षण वाले या फिर हल्के व कम तीव्रता वाले रोगियों के लिए अलग डिस्चार्ज के नियम बनाए गए हैं। इसमें हल्की खांसी, बुखार, गले में दर्द, गले में खराश आदि के मरीजों का फॉलोअप सैंपल ट्रूनैट मशीन से जांच के लिए पहला सैंपल लिए जाने के आठवें दिन लिया जाएगा।

फॉलोअप सैंपल निगेटिव आने पर इन मरीजों को पहला सैंपल लिए जाने के 10 दिन बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। यदि लक्षण प्रकट होने के10 दिन बाद फॉलोअप सैंपल निगेटिव आए तो लगातार बिना बुखार के तीन दिन का समय बीतने के बाद व्यक्ति को डिस्चार्ज किया जाएगा। उसे सात दिन घर पर आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed