फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mobsters beat ima president in etawah.

सीएम के जिले में गुंडई, आईएमए प्रेसीडेंट को घेरकर मारा

Sun, 21 Dec 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 21 Dec 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
mobsters beat ima president in etawah.

सीएम के जिले में गुंडई का आलम फिर देखने को मिला। मरीज को पहले नहीं देखने पर अराजकतत्वों ने आईएमए अध्यक्ष को क्लीनिक पर घुसकर पीट दिया और धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी विनय चौहान समेत चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आईएमए ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

बालरोग विशेषज्ञ डा. मनोहर सिंघल वर्तमान में आईएमए अध्यक्ष हैं। ईदगाह चौराहा के पास इनकी क्लीनिक है। शनिवार को वे मरीजों को देख रहे थे।

इसी बीच एक युवक ने अपने मरीज को पहले देखने के लिए डाक्टर पर दबाव डाला। डाक्टर ने एक मरीज को इंजेक्शन देने के बाद देखने की बात कही तो उक्त युवक धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद वह युवक सात-आठ साथियों के साथ वहां पहुंचा और डाक्टर की लात-घूसों से पिटाई कर वहां फरार हो गया। मारपीट से डा. सिंघल के चेहरे पर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डॉ. सिंघल का मेडिकल कराया। आईएमए सचिव डा. एससी गुप्ता ने बताया कि आरोपियों पर मेडिकल प्रोटेशन एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed