फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mobile thief give punishment by shave head.

मोबाइल चोरी किया तो मुंडवा दिए चोर के बाल

Wed, 10 Dec 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
mobile thief give punishment by shave head.

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने एक किशोर के बाल मुड़वा कर गांव में घुमाया। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा तो पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो किशोर एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं। कुछ दिन पूर्व एक लड़के का मोबाइल फोन चोरी हो गया तो उसे दूसरे पर शक जताया। उसने घर जाकर इसकी जानकारी दी। फिर इसे लेकर गांव में पंचायत शुरू हो गई।

विज्ञापन


रविवार को दोपहर में गांव में चोरी के आरोपी किशोर और उसके पिता को भी पंचायत में बुलाया गया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने किशोर की पिटाई कर दी और फिर उसके बाल मुड़वाकर गांव में घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किशोर के पिता ने मंगलवार को दुद्धी कोतवाली इसकी शिकायत की। इस पर आरोप लगाने वाले किशोर और उसके पिता को भी थाने पर बुलाया गया। दोनों पक्षों की पुलिस के सामने पंचायत हुई और दोनों ने आपस में भविष्य में किसी तरह का विवाद न करने का समझौता कर लिया। थाने के एसआई मोहरलाल का कहना है कि बाल मुड़वाकर किशोर को गांव में  घुमाने का आरोप दूसरे किशोर के पिता ने लगाया था, लेकिन थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed