फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mlc udaiveer expelled from samajwadi party

मुलायम को विवादित चिट्ठी लिखने वाले उदयवीर सपा से बर्खास्त

Sun, 23 Oct 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
mlc udaiveer expelled from samajwadi party
उदयवीर स‌िंह

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति सौतेले व्यवहार के लिए परिवार के सदस्यों पर अंगुली उठाने वाले विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह को सपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


उदयवीर सीएम के करीबियों में शुमार हैं। उदयवीर ने मुलायम को सलाह दी थी कि वे अखिलेश को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बना दें। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता में छह साल के पार्टी से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


शिवपाल ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि युवा नेताओं को को पद देने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। फीरोजाबाद निवासी उदयवीर सिंह ने 19 अक्तूबर को नेताजी को तीखा पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा था कि शिवपाल यादव, अखिलेश से ईर्ष्या रखते हैं। उन्होंने शिवपाल को सीएम की सौतेली मां का राजनीतिक चेहरा तक बताया गया था। इस पत्र से मुलायम काफी आहत हुए हैं।

राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मुलायम के प्रति उनकी अशोभनीय, अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणियों की भर्त्सना की गई। इसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

उदयवीर के खत की इन बातों से आहत हैं मुलायम

mlc udaiveer expelled from samajwadi party

उदयवीर ने शिवपाल को बताया था सीएम की सौतेली मां का राजनीतिक चेहरा

- 2012 में अखिलेश को सीएम बनाने के खिलाफ घर में ही षडयंत्र शुरू हो गया। अखिलेश की सौतेली मां तो सामने नहीं आई, लेकिन उनका राजनीतिक चेहरा बनकर शिवपाल ने इस फैसले को रुकवाने की हर संभव कोशिश की।

- शिवपाल की महत्वाकांक्षा अखिलेश का पीछा कर रही हैं। शिवपाल ने कई बार उनका सार्वजनिक मजाक उड़ाया।

- इस गैंग को चतुर चालबाज की जरूरत थी। यह भूमिका अमर सिंह ने निभाई।

मुलायम पार्टी के संरक्षक बन जाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अखिलेश यादव को सौंप दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed