फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC elections: Five more candidates filed nominations, nominations filed till March 22, elections for 36 seats on April 9

एमएलसी चुनाव : पांच और प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Tue, 15 Mar 2022 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Mar 2022 10:48 PM IST
सार

स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की बाकी 6 सीटों गोंडा, फैजाबाद, देवरिया, बलिया, बस्ती-सिद्घार्थनगर और गोरखपुर-महाराजगंज के लिए भी नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई लेकिन इन सीटों के लिए पहले दिन किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन

विस्तार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन के लिए मंगलवार को दोबारा नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पहले चरण में एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। इस तरह अब तक कुल 6 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

विज्ञापन

    
मंगलवार को जिन 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया उसमें आगरा-फिरोजाबाद प्राधिकारी क्षेत्र से दो, खीरी प्राधिकारी क्षेत्र, कानपुर-फतेहपुर प्राधिकारी क्षेत्र  और वाराणसी प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। पहले चरण में जो 4 व 5 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की तिथि थी, उसमें केवल एक प्रत्याशी ने प्रतापगढ़ प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन किया था। बता दें कि 29 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की बाकी 6 सीटों गोंडा, फैजाबाद, देवरिया, बलिया, बस्ती-सिद्घार्थनगर और गोरखपुर-महाराजगंज के लिए भी नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई लेकिन इन सीटों के लिए पहले दिन किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। उक्त सीटों के लिए 22 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों के लिए चुनाव 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतों की गिनती 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, नौ ने खरीदे नामांकन पत्र
मंगलवार से कलेक्ट्रेट में विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नौ नामांकन पत्र का वितरण किया गया। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। 19 मार्च नामांकन करने के लिए आखिरी दिन होगा। 17 व 18 मार्च को छुट्टी के चलते नामांकन बंद रहेगा। पहले दिन उन्नाव के मुकेश कुमार वर्मा (भाजपा), स्नेहा सिंह (निर्दलीय), अनुराग सिंह (निर्दलीय), श्रीकांत तिवारी (भाजपा), लखनऊ से रीता मित्तल (भाजपा), सुनील दत्त तिवारी (निर्दलीय), अवधेश कुमार गुप्ता (भाजपा), विनय प्रकाश श्रीवास्तव (भारतीय कृषक दल) राजेन्द्र सिंह (निर्दलीय)। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। वहीं नामांकन पत्र वितरण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed