{"_id":"61ffbf5b924ed450245c4741","slug":"mlc-election-of-uttar-praesh-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम
Sun, 06 Feb 2022 06:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:05 PM IST
सार
यूपी में विधान परिषद चुनाव, विधान सभा चुनाव परिणाम आने के बाद होंगे। चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि परिणाम 12 अप्रैल को आएंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को टाल दिया है। अब यह चुनाव नई सरकार के गठन के बाद होगा। सभी सीटों पर एक साथ 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 12 अप्रैल को इनकी गिनती होगी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के साथ-साथ घोषित किए गए विधान परिषद के चुनाव को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने आयोग से मांग की थी। इस पर आयोग ने चुनाव टालने का फैसला किया। पहले यह चुनाव दो चरणों में होने थे। पहले चरण की 30 सीटों के लिए चार फरवरी से नामांकन शुरू हो गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। जो नामांकन प्रक्रिया गत चार फरवरी से शुरू हुई थी, उसे फिलहाल रोक दिया गया है। इन 30 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से दोबारा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
पहले चरण के लिए नामांकन 19 मार्च तक लिए जाएंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिसने नामांकन कर लिया है वह नामांकन मान्य होगा। दूसरे चरण में छह सीटों के लिए 15 मार्च से 22 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन