फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA's nephew dies in road accident

Lucknow News: सड़क हादसे में विधायक के भतीजे की मौत

Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
MLA's nephew dies in road accident
अनुराग शुक्ला।
लखनऊ। शृंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर निवासी ज्योतिषी व प्रॉपर्टी डीलर अनुराग शुक्ला (52) की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। वह बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला के भतीजे थे।
विज्ञापन

भाई विकास शुक्ला ने बताया कि अनुराग दोस्त अरविंद बाजपेयी के साथ उन्नाव परिचित के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनकी कार से गए थे। उन्होंने अपनी बाइक शृंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कर दी थी। रात 11 बजे शृंगारनगर मेट्रो स्टेशन से बाइक लेकर से घर लौटने लगे।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के पास खोदाई के काम के कारण सड़क पर गीली मिट्टी पड़ी थी। यहीं पर किसी वाहन की टक्कर से अनुराग की बाइक अनियंत्रित होकर घिसटती चली गई।

हादसे में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे के वक्त अनुराग हेलमेट नहीं पहने थे। एसओ मानकनगर का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। अनुराग के परिवार में पत्नी ऋचा, दो बेटियां श्री व अनमोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed