{"_id":"6290ad4526ea313ec9581e60","slug":"mla-s-birthday-will-be-celebrated-in-up-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Sabha: यूपी विधानसभा सत्र के दौरान मनाया जाएगा विधायकों का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Sabha: यूपी विधानसभा सत्र के दौरान मनाया जाएगा विधायकों का जन्मदिन
Fri, 27 May 2022 05:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 May 2022 05:21 PM IST
सार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा सत्र के दौरान किसी विधायक का जन्मदिन पड़ता है तो सभी सदस्य उन्हें बधाई देंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को विधानसभा में एक नई परंपरा की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब से विधानसभा सत्र के दौरान यदि किसी विधायक का जन्मदिन पड़ेगा तो सदन में उस विधायक को सभी सदस्यों की ओर से बधाई दी जाएगी। उनकी इस घोषणा का सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा घोषित इस परंपरा की शुरुआत भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई देकर की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने जैसे ही राम नरेश के जन्मदिन की सूचना सदन को दी वैसे ही सभी दलों के सदस्यों ने भाजपा विधायक को बधाई दी। इसके बाद राम नरेश ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन