साइकिल यात्रा: कहीं विधायक बेहोश तो कहीं घोड़ी मर गई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी सरकार अपनी नीतियों को जनता तक ले जाने के लिए सूबे भर में साइकिल यात्राएं निकाल रही है। लेकिन लगता है सदर विधायक जगराम पासवान को साइकिल की सवारी गवारा नहीं, शायद इसीलिए उन्होंने इसमें घोड़े पर सवार होकर शिरकत की।
यही नहीं, विधायक के काफिले में पांच घोड़े-घोड़ियां शामिल थे। इसमें से एक घोड़ी ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विधायक जगराम पासवान ने बुधवार को बलरामपुर के नहर बालागंज से साइकिल यात्रा निकाली। उन्होंने इसके लिए बाकायदा पांच घोड़े-घोड़ियों का इंतजाम कर रखा था। एक पर खुद सवार हो गए तो अन्य पर उनके चहेते।
सुर्खियों में आने के अपने मकसद में वे कामयाब रहे लेकिन एक घोड़ी की मौत ने रंग में कुछ भंग डाल दिया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही काफिले में शामिल घोड़ी पस्त होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विधायक बोले-तेज धूप और गर्मी के चलते उसकी तबीयत बिगड़ी। घोड़ी मालिक को मुआवजा दे दिया जाएगा।
फैजाबाद में साइकिल चलाते गश खाकर गिरे विधायक
वहीं फैजाबाद में सपा की नीतियों का प्रचार करने के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा बुधवार को खत्म हुई।
यात्रा समाप्त होने से पहले पूरे नगर में विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सपाइयों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में जिले भर के सपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकली यात्रा में साइकिल चलाते विधायक तेजनारायण पांडेय पवन कमिश्नरी के सामने गश खाकर गिर गये।
साथियों ने उठाकर उन पर पंखे से हवा की और पानी पिलाया तब जाकर विधायक को होश आया।बाद में सभी जिला कार्यालय वापस हुए।