{"_id":"6131af9e0296103e11248501","slug":"mistake-noida-and-lucknow-home-guards-will-have-to-wait-for-arrears-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी : एरियर भुगतान के लिए नोएडा और लखनऊ के होमगार्डों को करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी : एरियर भुगतान के लिए नोएडा और लखनऊ के होमगार्डों को करना होगा और इंतजार
Fri, 03 Sep 2021 10:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:46 AM IST
सार
होमगार्ड विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मस्टर रोल में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यहां मस्टर रोल के रिकार्ड में रहस्यम तरीके से आग लग गई थी, जिसकी वजह से सारा डाटा जलकर राख हो गया। होमगार्डों का डाटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद यहां के होमगार्डों के एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
होमगार्ड
विस्तार
नोएडा और लखनऊ के होमगार्डों को अपने एरियर के भुगतान हासिल करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बाकी जिलों के होमगार्डों के एरियर का लगभग 1450 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
होमगार्ड विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मस्टर रोल की जांच की वजह से लखनऊ के चार थाना क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों का भुगतान छोड़कर शेष होमगार्डों का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में लगभग 52 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था जिसमें से 28 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए पैसे दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में लगभग साढ़े तीन हजार होमगार्डों को भुगतान करना है। जबकि नोएडा में 700 होमगार्ड को एरियर का भुगतान किया जाना है। यहां करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान होना है। लेकिन मस्टर रोल में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यहां मस्टर रोल के रिकार्ड में रहस्यम तरीके से आग लग गई थी, जिसकी वजह से सारा डाटा जलकर राख हो गया। होमगार्डों का डाटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद यहां के होमगार्डों के एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 30 जुलाई 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि प्रदेश के होमगार्डों को राज्य के सिपाही के वेतन के अनुपात में दैनिक भत्ता 6 दिसंबर 2016 से दिया जाए। इसके बाद होमगार्ड विभाग की ओर से सभी का सत्यापन कराया गया। अनिल कुमार के मुताबिक 95.7 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। बाकी का भुगतान जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।