फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missionaries converting Muslims in UP price fix for every work convert religion to getting married

मिशनरियों का मिशन मुस्लिम: धर्म बदलने के लिए 20... तो शादी कराने पर 15 हजार, हर काम का दाम तय; देखें रेट लिस्ट

Tue, 04 Mar 2025 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

यूपी में मिशनरियों का मिशन मुस्लिम चल रहा है। धर्म बदलने के लिए 20 हजार तो धर्म बदलने वाले से शादी कराने पर 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर काम का दाम तय हैं। आगे पढ़ें और देखें रेट लिस्ट...

विज्ञापन
Missionaries converting Muslims in UP price fix for every work convert religion to getting married
चर्च (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मिशनरियों के मिशन मुस्लिम में हर काम के लिए धनराशि तय है। पूरे परिवार का धर्मांतरण कराने वाले को 20 हजार तो धर्म बदलने वाले युवक से शादी कराने पर 15 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इस काम में कुछ चर्चित स्कूल और प्रतिष्ठित संस्थान हवाला एजेंट के रूप में कार्य करते हुए मिशनरियों तक मोटी धनराशि पहुंचा रहे हैं, जिसका उपयोग धर्मांतरण में किया जा रहा है। इसके लिए गांव स्तर पर प्रचारक नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन

मिशनरियों का मिशन मुस्लिम

प्रचारक का काम आर्थिक परेशानी और बीमारी को दूर करने का लालच देकर लोगों को प्रार्थना सभा में लाना है। मिशनरियों ने हर वर्ग के अनुसार प्रचारक नियुक्त किया है, जिससे उन्हें समझाने और धर्मांतरण के लिए राजी करने में आसानी होती है। यह पूरा अभियान प्रचार, पास्टर और पादरी के मध्यम से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इन्हें कुछ चर्चों से भी पैसे मिलने की जानकारी सामने आई है। आईबी के पूर्व अधिकारी संतोष सिंह बताते हैं कि धर्मातरण के पूरे जाल को समझने के लिए जोशुआ प्रोजेक्ट की वेबसाइट को देखना होगा। अध्ययन के नाम पर धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

श्रावस्ती में सामने आया पंजाब का कनेक्शन 

उत्तर प्रदेश में पंजाब मॉडल पर धर्मांतरण की आशंका सच साबित होने लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण के प्रयास में जिस हरीश सिंह के शामिल होने की बात सामने आई है, उसने पंजाब में करीब पांच वर्ष पहले ही धर्म बदल लिया है।

वहां से गांव लौटा तो झोपड़ी में ही हर रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित से गायब हो गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कसा तो वह घर से गायब हो गया। एसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार मामले की जांच के लिए सीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है।
 

देवीपाटन मंडल में पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता

नेपाल सीमा से सटे देवीपाटन मंडल के संवेदनशील श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर और गोंडा में धर्मांतरण के मामले में पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने बताया कि चारों जिलों के एसपी से कहा गया है कि धर्मांतरण के मामले पर नजर रखें और त्वरित कार्रवाई करें। संदिग्ध लोगों का विवरण तैयार करें। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएं। 

धर्मांतरण के लिए जिलों में मजबूत नेटवर्क: 

धर्मातरण के लिए जिलेवार टीमें बनाई गई हैं। प्रदेश में सर्वाधिक टीमें प्रयागराज में काम कर रही हैं। 
 
जिला सक्रिय टीम 
श्रावस्ती 310 
बहराइच 374 
बलरामपुर 330 
गोंडा 340
अंबेडकरनगर 347 
सीतापुर 326
अयोध्या 333 
महराजगंज 398
सिद्धार्थनगर 345 
अमेठी 317 
रायबरेली 323
पीलीभीत 346
प्रयागराज 443

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed