फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mission Chandrayaan-3: Over two crore students witnessed the landing in UP

मिशन चंद्रयान-3: यूपी में दो करोड़ से अधिक छात्रों ने देखी सफल लैंडिंग, पहली बार शाम को खोले गए स्कूल

Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया। इससे भविष्य के वैज्ञानिकों न सिर्फ मिशन से जुड़ी बारीक जानकारी मिली बल्कि वह आगे इससे जुड़ने व विज्ञान के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित होंगे। 

विज्ञापन
Mission Chandrayaan-3: Over two crore students witnessed the landing in UP
अभियान दिखाने के लिए पहली बार शाम को खोले गए विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का एक तरफ जहां पूरा देश-प्रदेश गवाह बना वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में इसे लेकर बुधवार को काफी उत्साह देखा गया और लगभग दो करोड़ से अधिक बच्चों ने इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन


शासन ने इस खास दिन के लिए पहली बार शाम को विद्यालय खोले और स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया गया। स्कूलों में चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टीवी की व्यवस्था की गई वहीं स्मार्ट क्लास व लैपटॉप पर भी इसे बच्चों को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इसे लेकर बच्चों और शिक्षकों में भी काफी उत्साह दिखा। आज बच्चों को सुबह क्लास में चंद्रयान और आने वाले दिनों में इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


वहीं शाम को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनते हुए उन्होंने इसकी खुशियां मनाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया। इससे भविष्य के वैज्ञानिकों न सिर्फ मिशन से जुड़ी बारीक जानकारी मिली बल्कि वह आगे इससे जुड़ने व विज्ञान के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए शाम को भी विद्यालय खोलने के लिए शिक्षकों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed