{"_id":"5d8f18a28ebc3e93ac720f6f","slug":"missing-youth-found-dead-in-graveyard-in-raebareli-suspected-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : कब्रिस्तान में मिला गायब हुए युवक का शव, धारदार हथियार से की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : कब्रिस्तान में मिला गायब हुए युवक का शव, धारदार हथियार से की गई हत्या
Sat, 28 Sep 2019 01:54 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के ठोकरी गांव के निकट खपरमलंग कब्रिस्तान में शनिवार को एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक वलीपुर निवासी युवक शाहनवाज (25 वर्ष) शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। शनिवार को ठोकरी स्थित खपरमलंग क़ब्रिस्तान में उसका शव बरामद हुआ है। उसके गले मे चाकू के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल अतुल कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज त्रिपुला प्रमोद कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।