फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   missing kids found begging on central station

पेट भरने के लिए भीख मांगते मिले बिछड़े भाई बहन

Mon, 29 Feb 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
missing kids found begging on central station

कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर पांच दिन पहले परिवार के बिछुड़े भाई-बहन रविवार को जीआरपी के पुलिसकर्मियों को मिल गए। दोनों पेट भरने के लिए स्टेशन के सिटी साइड में भीख मांग रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर बाद जीआरपी ने दोनों बच्चों के घरवालों को सौंप दिया। दोनों बच्चों के मां-बाप का पहले ही निधन हो चुका है। झांसी के प्रताप नगर निवासी इकबाल हुसैन की पत्नी नाजिया अपने भतीजे शाहीद (15) और रहन्नुम (10) के साथ बुधवार को ट्रेन से कानपुर आईं थी।
विज्ञापन


सेंट्रल स्टेशन में भीड़ होने से दोनों बच्चे बिछुड़ गए थे। नाजिया ने रिश्तेदारों की मदद से बच्चों को काफी तलाश किया पर कुछ पता नहीं चला। इकबाल हुसैन ने गुरुवार को जीआरपी थाने में बच्चों के गुम होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से जीआरपी कर्मी बच्चों की तलाश में जुटे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर नंदजी यादव ने बताया कि परिवार के बिछुड़ने के बाद दोनों बच्चे स्टेशन के आसपास घूमते रहे। रविवार की सुबह पुलिसकर्मियों को दोनों स्टेशन के सिटी साइड में भीख मांगते मिले हैं। इस सूचना पर परिवार के लोग जीआरपी थाने आए। दोनों बच्चे उन्हें सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed