फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing hotel employee's body found on track, murder alleged due to love affair

Lucknow News: लापता होटलकर्मी का शव ट्रैक पर मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Missing hotel employee's body found on track, murder alleged due to love affair
लापता होटलकर्मी का शव ट्रैक पर मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप
मलिहाबाद। लापता होटल कर्मचारी मधवापुर निवासी लल्लन कुमार (18) का शव शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई सूरज ने प्रेम प्रसंग के चलते लल्लन की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। सूरज ने थाने में माल निवासी किशोरी व उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मलिहाबाद के मधवापुर निवासी सूरज के मुताबिक छोटा भाई लल्लन पुणे में होटल में काम करता था। 27 अप्रैल को वह घर आया था। दो मई को भाई माल के चौकी गांव में शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


सात मई को पुलिस ने परिजनों को भाई के पकड़े जाने की जानकारी दी थी। भाई पर किशोरी को बहला-फुसला कर साथ ले जाने का आरोप था। मामले में पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई की थी। तब परिजनों को लल्लन और किशोरी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। बृहस्पतिवार को भाई जमानत पर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दी थी हत्या की धमकी

सूरज ने बताया कि किशोरी के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे और लल्लन की हत्या करवाने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार देर रात लल्लन बिना बताए घर से निकल गया था। शुक्रवार को भाई का शव ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। सूरज का आरोप है कि किशोरी के घरवालों ने लल्लन की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकवाया है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि किशोरी व उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लल्लन के परिवार में पिता रामप्रकाश, मां छोटी व दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed