{"_id":"5caaccb2bdec22142c5cc120","slug":"missed-children-will-get-the-polio-drop-from-today-2783-booth-are-being-setup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से छूटे हुए बच्चों को भी पिलाई जाएगी पोलिया ड्रॉप, बनाए गए 2783 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से छूटे हुए बच्चों को भी पिलाई जाएगी पोलिया ड्रॉप, बनाए गए 2783 बूथ
Mon, 08 Apr 2019 10:05 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पोलियो खत्म हो चुका है, लेकिन इसके पुनर्जन्म को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। इसी के तहत हर बच्चे को पोलियो की खुराक दी जा रही है। अभियान में लगी टीम इस बात का ध्यान रखे कि एक भी बच्चा छूटने न पाए। पोलियो ड्रॉप पिलाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
यह बातें कार्यवाहक महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. सीकेकपूर ने कहीं। वह वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन
यह बातें कार्यवाहक महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. सीकेकपूर ने कहीं। वह वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत तो पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। मगर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिले हैं। ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ष 2019 में भी पाकिस्तान में 6 केस तथा अफगानिस्तान में 3 केस निकल चुके हैं।
इस अवसर पर महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. सीके कपूर, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. नीरज जैन, डॉ. लिली सिंह, डॉ. आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद थे।

7,69,730 बच्चों को पिलाने का लक्ष्य
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि अभियान में 7,69,730 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 2783 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सोमवार से शुक्रवार तक छूटे हुए बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए 1998 टीमें लगी हैं। 136 मोबाइल टीमें भी लगाई गई हैं। निगरानी के लिए 567 सुपरवाइजर तथा 16 डिवीजनल अधिकारी भी नियुक्त हैं।