फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   miscreants urinating at bus stand gate In Lucknow beat up driver and conductor for blowing horn

UP News: बस अड्डे के गेट पर पेशाब कर रहे थे दबंग... हार्न बजाने पर चालक-परिचालक को धुना, वारदात CCTV में कैद

Mon, 20 Jan 2025 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 06:31 PM IST
सार

दबंग युवक बस अड्डे के गेट पर पेशाब कर रहे थे। हार्न बजाने पर चालक-परिचालक को धुन दिया। वारदात CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
miscreants urinating at bus stand gate In Lucknow beat up driver and conductor for blowing horn
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कैसरबाग बस अड्डे के गेट पर पेशाब कर रहे दबंगों ने अनुबंधित बस के चालक मो. इरफान व परिचालक अजय को बुरी तरह से पीट दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वजीरगंज पुलिस ने दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


चालक मो. इरफान के मुताबिक रविवार रात 12 बजे वह कैसरबाग स्थित कार्यशाला से अनुबंधित बस लेकर निकल रहे थे। बस में परिचालक अजय सिंह भी थे। तभी बस अड्डे के गेट संख्या एक पर छेटा बऊआ, मनु सोनकर व पांच अज्ञात लोग पेशाब करने लगे। 

विज्ञापन

बस का आगे का शीशा भी तोड़ दिया

इरफान ने जब उन्हें हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो दबंग आग बबूला हो गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बस का गेट खोल सीट से खींचते हुए चालक को बाहर निकाल लिया और ईंट गुम्मे से पीटना शुरू कर दिया। यह देख जब परिचालक अजय बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने बस का आगे का शीशा भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ जुटती देख धमकाते हुए भाग निकले

भीड़ जुटती देख आरोपियों ने बस की चाबी निकाल ली। धमकाते हुए भाग निकले। पिटाई में मो. इरफान और अजय की आखों में काफी चोटें आईं। पीड़ितों ने वजीरगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी छोटा भऊआ को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed