फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   miscreants shot milk trader In Lucknow his sister also injured in attack both were hospitalized

Lucknow News: बदमाशों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी को मारी गोली, हमले में बहन भी घायल; दोनों अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Sep 2025 09:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 09:15 AM IST
सार

लखनऊ में बदमाशों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी पर फायरिंग कर दी। दाएं कंधे पर गोली लगने से वह घायल हो गया। हमले में बहन भी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...

विज्ञापन
miscreants shot milk trader In Lucknow his sister also injured in attack both were hospitalized
अस्पताल में घायल, जानकारी लेती पुलिस और एकत्र परिजन व लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एसयूवी सवार बदमाशों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी को गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। हमले में उसकी बहन को भी चोट लगी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


घटना गुडंबा थाना इलाके के विवेकानंदपुरम कॉलोनी, कल्याणपुर की है। यहां एसयूवी सवार दबंगों ने घर में घुसकर दूध कारोबारी मो. आसिफ (25) को गोली मार दी। दाहिने कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। हमले में आसिफ की बहन सन्नो को भी चोट आई है। घरवालों ने दोनों को आनन-फानन ले जाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। जानकारी मिली तो एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर के विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने भी घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed