फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants beatenup van driver and four child student

Lucknow News: बीच रास्ते विवाद करने पर टोकने से चिढ़े युवकों ने स्कूल वैन चालक व बच्चों को पीटा

Fri, 19 May 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beatenup van driver and four child student
लखनऊ। पीजीआई इलाके के डलोना गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में दबंग युवकों ने स्कूली वैन चालक व चार मासूम बच्चों को पीट दिया। वैन में तोड़फोड़ भी की। चालक का जुर्म इतना था कि बीच सड़क पर विवाद कर रहे युवकों को हटने के लिए कहा था। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। घरा निवासी आदर्श कुमार स्कूली वैन चलाता है। आदर्श के मुताबिक, वह अपने व पास के गांव के बच्चों को रिपब्लिक स्कूल नरपतगंज छोड़ने जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद कक्षा एक के चार बच्चों को लेकर वैन से गांव लौट रहा था। डलोना गांव के पास बीच सड़क पर कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। इसके कारण रास्ता बंद था। आदर्श ने हटने के लिए कहा तो युवक चिढ़ गए और उसे वैन से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दबंगों ने वैन में तोड़फोड़ की, चालक का सिर फटा
चालक की पिटाई होती देख वैन में बैठे मासूम ऋषभ, सगुन, सत्यम और सक्षम सहमकर चीखने लगे। आरोप है कि इस पर नाराज दबंगों ने बच्चों को पीटकर चुप कराने की कोशिश की। दबंगों ने वैन में तोड़फोड़ की। हमले में आदर्श का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश सिंह के मुताबिक, आदर्श की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed