फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mischella gemito has to request goverment for her fees

'मोहल्ला अस्सी' की अभिनेत्री को फीस के लिए अपनाना होगा ये रास्ता

Thu, 21 Jan 2016 09:56 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
mischella gemito has to request goverment for her fees

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इटैलियन कलाकार डॉ. मिशेला गेमिटो को कहा है कि वे ‘मोहल्ला अस्सी’ में एक्टिंग के मेहनताने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाएं।

विज्ञापन


अदालत ने इटली की रिसर्च स्कॉलर और बैन हो चुकी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ की कलाकार डॉ. मिशेला गेमिटो की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस राजन रॉय की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि डॉ. गेमिटो की याचिका पर कोई परमादेश (मेंडेमस) जारी नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी अभिनेत्री को एक्टिंग के लिए नहीं दी गई ‌फीस

mischella gemito has to request goverment for her fees

हाईकोर्ट को अनुच्छेद 226 में दी गई शक्तियों के गलत मायने निकालकर यह याचिका दायर की गई है। वे अपनी रकम के भुगतान के लिए वैकल्पिक जरिया अपना सकती हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने बताया है कि इटली की एंबेसी भी इस मामले को देख रही है, ऐसे में यही बेहतर होगा कि डॉ. गेमिटो भारत सरकार के पास अपना मामला रखे।

डॉ. गेमिटो ने अपनी याचिका में बताया था कि जनवरी 2011 में हुए एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें ‘मोहल्ला अस्सी’ में एक्टिंग करनी थी। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग भी की, लेकिन उन्हें तय मेहनताना नहीं दिया गया। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई थी कि वे मेहनताना दिलाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed