{"_id":"5dba771d8ebc3e93af0f6fc5","slug":"misbehave-from-acting-principal-of-guru-govind-singh-sports-college-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य से अभद्रता, दी ये धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य से अभद्रता, दी ये धमकी
Thu, 31 Oct 2019 06:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गुडंबा थाने में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता ने बुधवार दोपहर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव समेत तीन पर मारपीट व जानमाल की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया था, जबकि विजय गुप्ता ने शासन के आदेश के विरुद्ध कोर्ट से अपने पद पर बने रहने का आदेश प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों में खींचतान चल रही है। विजय का कहना है कि सुबह साढ़े दस बजे वह कार्यालय में काम निपटा रहे थे कि तभी जितेंद्र, खेल विभाग के प्रशिक्षक सतीश यादव व स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल टीचर रामेश्वर सिंह समेत अन्य लोग आ गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने दोबारा कार्यालय में नजर आने पर गोली मारने की धमकी दी। विजय गुप्ता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने तीनों के खिलाफ नामजद प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विजय गुप्ता से मारपीट का आरोप बेबुनियाद
कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कहना है कि शासन ने 15 अक्तूबर को उन्हें पदमुक्त करते हुए जितेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अदालत ने उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर काम करने के आदेश दिए। 25 अक्तूबर से विजय फिर से ऑफिस संभाल रहे हैं।
उनका आरोप है कि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी व अन्य आरोपी कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे और उन्हें कार्यालय से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, जितेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक मुझे शासन से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है कि कॉलेज में प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार नहीं संभालना है। जब तक ऐसा नहीं होगा, मैं प्रिंसिपल के पद पर अपना काम करता रहूंगा। विजय गुप्ता से मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
उनका आरोप है कि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी व अन्य आरोपी कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे और उन्हें कार्यालय से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, जितेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक मुझे शासन से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है कि कॉलेज में प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार नहीं संभालना है। जब तक ऐसा नहीं होगा, मैं प्रिंसिपल के पद पर अपना काम करता रहूंगा। विजय गुप्ता से मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।