फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   misbehaive with minor girl in train

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आर्मीमैन चारबाग़ स्टेशन पर उतरकर भागा, सीसीटीवी से खुलेगा राज

Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
misbehaive with minor girl in train
लखनऊ। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। तथाकथित आरोपी फौजी ने बच्ची से अश्लीलता की और चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गया। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच से मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

गत रविवार को ट्रेन नंबर 02503 राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। गुवाहाटी से एक परिवार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के लिए सवार हुआ। थर्ड एसी कोच बी-5 में उनकी तीन सीटें रिजर्व थीं। उसी बोगी में एक तथाकथित फौजी भी सवार था। महिला ने आरोप लगाया कि रात करीब एक बजे उसने नाबालिग बेटी को देख अश्लील हरकतें कीं। शिकायत करने के बाद छपरा स्टेशन पर पुलिस आई थी। लेकिन फौजी ने माफी मांग ली, जिसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पर इस बीच टीटीई ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे रेल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। लेकिन इससे पहले ही राजधानी एक्सप्रेस चारबाग रेलवे से निकल चुकी थी। लिहाजा मामला बरेली पहुंचा और जीआरपी ने मामला दर्ज किया। महिला के आरोपों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। बताया गया कि आरोपित चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही उतरकर भाग गया था। वहीं चारबाग जीआरपी प्रशासन ने बताया कि जीआरपी बरेली से संपर्क करेगी और मामले की जांच में पूरा सहयोग करेगी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। वहीं छपरा जीआरपी का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस के कोच-बी 5 के रिजर्वेशन चार्ट से आरोपी आर्मीमैन को तलाशा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed