फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minority commission chief comments about Javvad

'लिबास की तरह कल्बे जव्वाद का दिल भी काला'

Sat, 16 Aug 2014 09:32 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Aug 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
minority commission chief comments about Javvad

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मोहम्मद आजम खां व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की लड़ाई में शनिवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग भी कूद पड़ा।

विज्ञापन


संवैधानिक संस्था होने के बावजूद आयोग ने मंत्री के समर्थन में विवादित बयान दे दिया है। उसने यहां तक कह दिया कि आजम खां का लिबास सफेद है इसलिए वे बेदाग हैं।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद व प्रवक्ता शफी आजमी ने कहा कि ‘आजम खां व कल्बे जव्वाद का विवाद सच और झूठ की लड़ाई है। हमेशा से झूठ पर सच्चाई की जीत हुई है।

आजम अपनी जगह पर सही

minority commission chief comments about Javvad

आयोग के अध्यक्ष के अनुसार आजम का लिबास सफेद है और वह बेदाग हैं। वहीं, दुनिया जानती है कि शिया धर्मगुरु काला लिबास पहनते हैं।

इसलिए जिनका लिबास ही काला हो तो उनके दिल के बारे में क्या कहा जाए।’ उल्लेखनीय है कि आजम खां व कल्बे जव्वाद के बीच उस दिन से वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है जब से शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव स्थगित हुए हैं।

कल्बे जव्वाद की मुलायम सिंह से हुई मुलाकात के बाद चार अगस्त को ये चुनाव स्थगित हुए थे। तभी से आजम खां धर्मगुरु पर हमला कर रहे हैं।

इसलिए किया आजम का समर्थन

minority commission chief comments about Javvad

इसी कड़ी में शनिवार को अल्पसंख्यक आयोग भी शामिल हो गया। संवैधानिक संस्था की मर्यादा भूलते हुए आयोग के अध्यक्ष और प्रवक्ता ने खुलकर आजम के समर्थन में बयान दे डाला।

दरअसल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन आजम खां ने ही किया है। इसमें चेयरमैन सहित सदस्यों की नियुक्ति उन्होंने ही करवाई है।

कुछ दिनों पहले आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी आजम ने ही दिलाया है। ताजा बयान को इन्हीं सबसे जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed