फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minor schoolgirl molested, accused arrested

Lucknow News: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Minor schoolgirl molested, accused arrested
मलिहाबाद। रहीमाबाद के गांव में स्कूल जा रही कक्षा-7 की छात्रा को रास्ते में रोककर बाइक सवार सचिन ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर राहगीर आरोपी को पकड़ने दौड़े तो वह भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव के पास पैदल स्कूल जाती है। सचिन पिछले कई दिनों से बेटी का पीछा करके अश्लील हरकतें कर रहा था। पढ़ाई बंद होने के डर से बेटी ने घर पर आरोपी की हरकतों के बारे में नहीं बताया था। मंगलवार सुबह बेटी स्कूल जा रही थी। इस बीच बाइक सवार सचिन ने उसका पीछा किया और हाथ पकड़ लिया। बेटी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को फंसता देख आरोपी ने उसे धमकाता हुआ भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed