{"_id":"5bdac72fbdec22693257bb1a","slug":"ministry-of-home-affairs-approve-safe-city-project-for-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने लखनऊ के लिए 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' को दी मंजूरी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय ने लखनऊ के लिए 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' को दी मंजूरी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी। इसके लिए 194.44 करोड़ रुपये 'निर्भया फंड' के तहत दिए जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ इस योजना के लिए चयनित आठ शहरों में से एक है। इस योजना के तहत चुने गए अन्य शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरू और हैदराबाद है।
सेफ सिटी प्रोजेक्ट का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए शहर में एक एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस, नगर निकाय और यातायात विभाग की मदद ली जाएगी। जबकि शिकायतों का निपटारा करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन
बसों में कैमरा लगाना, पेट्रोलिंग के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम, संवेदनशील जगहों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था और वुमन पावर लाइन का इमरजेंसी नंबर 112 के साथ एकीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन