Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister visit

हमने गांव बचाने को पैसा दिया यहां तो बर्बादी हो रही

Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
minister visit
टिकैतनगर (बाराबंकी)। जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को जिले में बाढ़ से बचाव को लेकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि अभी महज 40 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। इस पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता बाढ़ को शेष काम दस दिन में पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोबारा निरीक्षण के दौरान यदि कार्य अधूरा मिला तो सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरकारी पैसे की बर्बादी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

टिकैतनगर में तो निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री के तेवर देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए थे। विभागीय अधिकारी यस सर के अलावा कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। हाता पंसारा में चल रहे कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि हमने गांव बचाने के लिए इतना पैसा दिया है। यहां तो पैसे की बर्बादी हो रही है। उन्होंने गोबरहा गांव में हो रहे कार्य की पूरी रिपोर्ट तैयार कर भेजने के साथ ही यहां पर कार्य करा रही संस्था के साथ ही तैनात जेई, एई पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ से गांव की जनता के साथ ही खेतों को बचाना योगी सरकार की प्राथमिकता है। जनता के साथ धोखा न हो इसलिए समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जा रहा है ताकि जनप्रतिनिधि के साथ जनता भी कराए जा रहे कार्यों को देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ उपेन्द्र सिंह रावत ने भी तराई के हाता, गोबरहा, तेलवारी, कहारनपुरवा और सनावा में चल रहे बाढ़ कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अप्रैल-मई माह में बाढ़ कार्यों का पैसा निर्गत किया जाता था। योगी सरकार ने जनवरी में ही बाढ़ बचाव कार्यों के लिए 53 करोड़ की राशि जारी कर दी। इसके बाद भी कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही फिर निरीक्षण होगा और यदि कार्य पूरा न मिला तो कार्रवाई के लिए अधिकारी तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य होना चाहिए। ग्राउंड पर क्या हो रहा ये सब जनता को दिखना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें बाढ़ से गांव की जनता के साथ ही उनके खेतों को भी बचाना है। इस मौके पर विधायक रामनगर शरद अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
मंत्री के निरीक्षण में दिखी वीवीआईपी व्यवस्था
कोटवाधाम। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के निरीक्षण के दौरान सनावा विद्यालय में मंत्री के रुकने की व्यवस्था की गई थी। वहां पर एसी लगा टेंट बनवाया गया था। जिसमें मंत्री जी निरीक्षण के बाद थकान उतारते हुए नजर आए। महज 10 मिनट मंत्री ने उस टेंट में बैठकर विश्राम किया। इस 10 मिनट के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों ने एसी टेंट में लाखों रुपये बहा दिए।

ऐसे में जहां एक तरफ काम में लगे ठेकेदारों ने मंत्री से बोरी न मिलने व अन्य सामग्री देने में बाढ़ खंड द्वारा कोताही बरतने की शिकायत की वहीं दूसरी तरफ मंत्री के लिए इस तरह की वीवीआईपी व्यवस्था की जा रही है। तराई क्षेत्र के जो लोग झोपड़ी व छप्पर में रहकर दिन गुजार रहे हैं। इस जैसे कोरोना काल में भूखे प्यासे रहकर अपने दिन काट रहे हैं वह भी ऐसी वीवीआईपी व्यवस्था देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed