फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister told moto of bjp government

भाजपा सरकार की प्राथमिकता और उद्देश्य सिर्फ विकास, आईआईए अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में बोले मंत्री सुरेश खन्ना

Fri, 02 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
minister told moto of bjp government
लखनऊ। भाजपा सरकार की प्राथमिकता और उद्देश्य सिर्फ विकास है। इसलिए उद्यमियों को ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जिनका मकसद विकास करना हो। ये बातें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश सरकार ने एक बड़ा बजट इकाइयों को शुरू करने के लिए ऋ ण के रूप में उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सब्सिडी देती हैं, लेकिन बहुत से उद्यमियों को इसका पता नहीं चल पाता। ऐसे में हम एक ऐसी टीम बनाएंगे, जो समय-समय पर उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं व उनसे जुड़ी सब्सिडी की जानकारी देगी। एसोसिएशन के महासचिव दिनेश गोयल ने कहा कि हम सभी मिलकर समस्याओं का निपटारा तेजी से करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रेसिडेंट पंकज कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनमोहन अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी अश्वनी खंडेलवाल, नवनिर्वाचित सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नीरज सिंघल, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed