फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister said that the government is formed from the organization, not the organization from the government

Lucknow : अब मंत्री भी बोले, संगठन से सरकार बनती है, सरकार से संगठन नहीं, मंत्रियों ने केशव का किया समर्थन

Tue, 23 Aug 2022 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Aug 2022 01:08 AM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मौर्य ने सही कहा है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। सरकार और संगठन का काम जनता का कल्याण और प्रदेश का विकास करना है।

विज्ञापन
minister said that the government is formed from the organization, not the organization from the government
स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘संगठन सरकार से बड़ा होता है’ बयान से खलबली मचने के बाद अब प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी कहा है कि संगठन से सरकार बनती है, सरकार से संगठन नहीं। संगठन से सरकार में गए इन मंत्रियों ने मौर्य के बयान का समर्थन किया है। इनमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित करीब आधा दर्जन मंत्री ऐसे हैं जो भाजपा में पदाधिकारी भी हैं।  

विज्ञापन


मौर्य ने सही कहा है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। सरकार और संगठन का काम जनता का कल्याण और प्रदेश का विकास करना है। - स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री
विज्ञापन


सरकार संगठन का बाय प्रोडक्ट है
सरकार तो संगठन का बाय प्रोडक्ट है। सरकार तो कभी रहती है कभी नहीं रहती है, लेकिन संगठन सदैव रहता है। संगठन के कारण सरकार बनती है। - जेपीएस राठौर, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रदेश महामंत्री भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार व संगठन में कोई टकराव नहीं  
सरकार का काम अलग है, संगठन का अलग है। पार्टी विचारधारा पर चलती है, इसलिए वह बड़ी है। सरकार व संगठन में कोई टकराव नहीं है। संगठन पूरे देश का होता है, सरकार एक प्रदेश की होती है। सरकार में संगठन का दखल नहीं है, संगठन में सरकार का दखल नहीं है। - दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष


संगठन से सरकार बनती है
मौर्य के बयान से पूरी पार्टी सहमत है। सत्ता का सृजन संगठन से होता है। सरकार से संगठन का सृजन नहीं होता है। संगठन से ही सरकार बनती है, इसलिए केशव का बयान बिल्कुल ठीक है। - नरेंद्र कश्यप, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed