फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister of uttar pradesh government satish mahan warns officers.

अफसरों को योगी के मंत्री की घुड़की, सरकार के मुताबिक काम नहीं कर सकते तो घर बैठा देंगे

Thu, 01 Feb 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Feb 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
minister of uttar pradesh government satish mahan warns officers.
सतीश महाना

‘करेंगे किसी की वो क्या रहनुमाई लुटाकर जो खुद कारवां आ गए’ ऐसा ही कुछ बुधवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुआ। महाना ने फरवरी में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा के लिए विधानभवन के तिलक हॉल में बैठक आयोजित की थी।

विज्ञापन


इसमें जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधक, सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्तों सहित जिला व प्रदेश स्तर के अधिकारी बुलाए गए थे। महाना ने अधिकारियों से पूछा कि आपमें से कितनों ने औद्योगिक नीति 2017 पढ़ी है। इस पर करीब 150 अधिकारियों में से केवल 5 ने हाथ खड़े किए। इसके बाद महाना ने पूछा कि आपमें से कितने अधिकारियों ने एमएसएमई नीति पढ़ी है तो केवल 12 ने हाथ खड़े किए।
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए महाना ने कहा कि यदि नीति की ही जानकारी नहीं है तो आप कैसे काम करेंगे। उन्होंने साफ शब्दों  में कहा कि अफसरों को सरकार की रीति-नीति के अनुसार ही काम करना होगा। जो अफसर सरकार के मुताबिक काम नहीं करना चाहते हैं, उन्हें घर बैठा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफसर केवल स्वार्थ में औद्योगिक इकाइयों को प्रमाण पत्र देने का काम करते हैं। इसकी जांच तक नहीं करते कि प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक से लोन लेने के बाद उद्योग लगा भी या नहीं?

...तो अभी सबको बर्खास्त कर दूं

minister of uttar pradesh government satish mahan warns officers.
सतीश महाना

लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा, इन अधिकारियों के कारण मुझे शर्मिंदा होना पड़ रहा है, मेरा बस चले तो अभी इन्हें बर्खास्त कर दूं। 15-20 साल से विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन औद्योगिक नीति या एमएसएमई नीति नहीं पढ़ी। फिर निवेशकों या उद्यमियों को कैसे आकर्षित करेंगे, कैसे उनसे बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed