फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister in mahila thana

हेलो, मैं राज्य मंत्री बोल रही हूं... क्या आप महिला थाने से हुई कार्रवाई से संतुष्ट हैं ?

Fri, 24 Jun 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
minister in mahila thana
लखनऊ। राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला बृहस्पतिवार को हजरतगंज महिला थाने पहुंचीं। सबसे उन्होंने शिकायतों व उनके निस्तारण संबंधी रिकॉर्ड चेक किए। इसी दौरान उन्होंने राखी, मोनी, रुचि, रुकैया और वंदना मौर्या को फोन किया। उन्होंने एक-एक कर सबसे बात की। वे बोलीं- मैं राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला बोल रही हूं, क्या आप अपनी शिकायत पर थाना द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के जवाब संतोषजनक मिलने के बाद उन्होंने मौजूद फरियादी महिलाओं से बात की, उनकी समस्या पूछीं और तत्काल समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष दुर्गावती मौजूद रहीं। राज्य मंत्री ने कहा कि इस तरह का औचक निरीक्षण महिला थाना व अन्य थानों पर बनी महिला डेस्क का होता रहेगा। शिकायतकर्ताओं से फीड बैक लिया जाएगा। संतुष्ट न पाए जाने पर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed