{"_id":"684c40ba3cf6a55f0905e183","slug":"minister-anil-rajbhar-said-we-should-all-take-an-oath-that-we-will-not-make-children-work-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम निषेध दिवस: जिनेवा में मंत्री अनिल राजभर बोले- हम सब लें शपथ... बच्चों से नहीं कराएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम निषेध दिवस: जिनेवा में मंत्री अनिल राजभर बोले- हम सब लें शपथ... बच्चों से नहीं कराएंगे काम
Fri, 13 Jun 2025 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:46 PM IST
सार
बाल श्रम निषेध दिवस पर जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में मंत्री अनिल राजभर ने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने कहा कि हम सब शपथ लें कि बच्चों से काम नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर
- फोटो : सूचना विभाग
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) में सभी प्रकार के बाल श्रम खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि 'बाल श्रम निषेध दिवस' के अवसर पर फैक्टरी मालिकों सहित सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि घर से लेकर फैक्टरी तक किसी भी जगह बच्चों से काम नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल राजभर ने कहा कि 12 से 19 जून तक 'बाल श्रम निषेध सप्ताह' मनाया जा रहा है। एक सप्ताह के अभियान में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश सरकार का भागीदार होगा। जिनेवा सम्मेलन में अनिल राजभर ने कहा कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में सामाजिक सुरक्षा कवरेज के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP School Closed: परिषदीय स्कूलों में इतने दिन बढ़ाई गई छुट्टी, भीषण गर्मी के कारण लिया गया फैसला; पढ़ें आदेश
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज की ऐतिहासिक वृद्धि को मान्यता दी है, जो वर्ष 2015 में मात्र 19 प्रतिशत थी जो अब 2025 में बढ़कर 64.3 प्रतिशत हो गई है। भारत अब 94 करोड़ से अधिक नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज देकर विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।