{"_id":"67ac29f66aafefff8d02b4c3","slug":"mini-bus-fell-into-30-feet-deep-ravine-in-sitapur-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने में 30 फिट गहरे खड्ड में गिरी मिनी बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने में 30 फिट गहरे खड्ड में गिरी मिनी बस, बाल-बाल बचे यात्री
Wed, 12 Feb 2025 11:08 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:08 AM IST
सार
मिनी बस में सवार होकर यात्री मथुरा से नैमिषारण्य जा रहे थे तभी हरदोई सीतापुर मार्ग पर सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन
खड्ड में गिरी बस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नैमिषारण्य के हरदोई सीतापुर मार्ग पर गोमती पुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया। पुष्कर से वाया मथुरा आ रही एक मिनी बस सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 30 फिट गहरे खड्ड में जा गिरी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
वाहन में कुल 15 यात्री सवार थे। चालक वासुदेव पाराशर ने बताया कि कोई भी संकेतक न होने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ है। बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह 5 बजे के करीब हुआ। इस वाहन में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एक घण्टे बाद पहुंची पुलिस
मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आयी है। घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट होने के बावजूद पुलिसकर्मी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गोमती पुल से ठाकुर नगर तिराहे तक कोई न कोई हादसे होते रहते हैं। कारण यह कि मुख्य मार्ग पर सफेद पट्टियों एवं संकेतक नहीं है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद सड़क झाड़ियों से ढकी हुई है जिससे भी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन