फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Millions stolen from mobile shop after breaking shutter

Lucknow News: शटर तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Tue, 24 Feb 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen from mobile shop after breaking shutter
लखनऊ। मड़ियांव में चोरों ने मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक सिंह की सीतापुर रोड स्थित ताड़ीखाना में मां दुर्गा कॉम्प्लेक्स में श्री मोबाइल नाम से दुकान है। अभिषेक ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 2:40 बजे से 3:20 बजे के बीच अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखे करीब 30 नए मोबाइल फोन, 10 पुराने मोबाइल, चार टैबलेट और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय दुकानदारों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed