फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur Bypoll: SP candidate files nomination.

Milkipur By Election: देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, बोले- बड़े अंतर से जीतेंगे

Wed, 15 Jan 2025 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

Milkipur Bypoll: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सीट पर सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Milkipur Bypoll: SP candidate files nomination.
सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Milkipur Election News: समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने मंगलवार को देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर सामान्य तरीके से नामांकन किया है। इस दौरान उनके आवास से लेकर नामांकन स्थल तक समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने तस्वीर साफ कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को सपा के प्रत्याशी व सांसद पुत्र अजीत प्रसाद ने भी नामांकन किया है। इससे पूर्व वह गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी महादेव और सरयू तट पहुंचे, जहां पूजन-अर्चन किया। सहादतगंज हनुमानगढ़ी से होकर वह आवास गए और वहां से सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान अली, मोहम्मद चौधरी और शहरयार के साथ कचहरी पहुंचे और दो सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन




इस दौरान मीडिया से बातचीत में अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है। यहां घर बनाम बाहर की लड़ाई है। भाजपा प्रत्याशी बाहरी हैं, जबकि वह वहीं रहते हैं। दावा किया कि सपा बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन पत्र
वहीं, भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने भी नामांकन पत्र ले लिया है। चार सेट में नामांकन पत्र लिया गया है। भाजपा प्रत्याशी की ओर से 17 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाने की संभावना है। इसी दिन नामांकन की अंतिम तारीख भी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों के भी नामांकन में शामिल होने की उम्मीद है। नामांकन से पहले मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed