{"_id":"679ae4fc59f46306e00f46e6","slug":"milkipur-by-election-today-dimple-yadav-will-do-a-three-hour-road-show-deputy-cm-brijesh-pathak-will-address-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milkipur By Election: आज डिंपल यादव तीन घंटे करेंगी रोड शो, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milkipur By Election: आज डिंपल यादव तीन घंटे करेंगी रोड शो, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनसभा को करेंगे संबोधित
Thu, 30 Jan 2025 08:03 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:03 AM IST
सार
Milkipur Upchunav News: मिल्कीपुर उपचुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर पर है। आज डिंपल यादव सपा के लिए तो बृजेश पाठक भाजपा के लिए वोट मांगते दिखेंगे।
विज्ञापन
आज रोड शो करेंगी डिंपल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Dimple Yadav News: मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद डिंपल यादव बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक रोड शो करेंगी। समाजवादी पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:50 बजे डिंपल यादव महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से कार से वह निकलेंगी और 12 बजे कुमारगंज खंडासा मार्ग से रोड शो शुरू करेंगी। वहां से मिल्कीपुर चौराहा व मिल्कीपुर मार्केट होते हुए पेट्रोल पंप के पास रोड शो समाप्त होगा।
विज्ञापन
मिल्कीपुर में आज दो जनसभा करेंगे डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर विधानसभा में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 12 बजे विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे से केरला पब्लिक स्कूल इनायत नगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन