फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   milk price hike in lucknow

दोगुने हुए दूध के दाम, मालूम है आपको?

Tue, 21 Apr 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
milk price hike in lucknow

अक्षय तृतीया पर बंपर सहालग ने दूध के दामों में उबाल ला दिया है। रविवार को 1100 रुपये से 1200 रुपये प्रति केन के दामों में बिक रहा दूध मंगलवार सुबह 1700 रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन


राजधानी की दूध मंडियों में मंगलवार सुबह उम्दा किस्म का एक केन (20 लीटर) दूध खरीदने के लिये लोगों को 1650 से 1750 रुपये तक के दाम चुकाने पड़े। यानि कि एक लीटर उम्दा किस्म का दूध 80 से 85 रुपये के दामों में बिका।
विज्ञापन

      
सोमवार को भी मंडी 1500 रुपये तक रही। सबसे बड़ी दूध मंडी ठाकुरगंज दूध मंडी के कारोबारीर कलीमुद्दीन गाजी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर जबरदस्त सहालगें इसके पीछे का मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी मात्रा में खपा मिलावटी दूध

milk price hike in lucknow

शहरी क्षेत्र में शादियों के अलावा माल, मलिहाबाद, काकोरी, बीकेटी आसपास के कस्बाई इलाकों में तमाम शादियों वैवाहिक आयोजनों की भरमार है।

जिससे आवक भी कम रही। मिलावटी दूध भी भारी मात्रा में खपा। अनुमान के मुताबिक राजधानी में मंगलवार को शहरी और कस्बाई इलाकों में 1200 से 1400 की संख्या में शादियां और वैवाहिक आयोजन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बार सहालग के वक्त अक्षय तृतीया होने से तगड़ी सहालग है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्षय तृतीया पर शादियों की भरमार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed