फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milavatkhor should be hanged says Azam Khan.

आजम खां ने अब किसके लिए मांगी 'फांसी'

Thu, 26 Mar 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Mar 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
Milavatkhor should be hanged says Azam Khan.

संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि मिलावटखोरों को फांसी होनी चाहिए। केंद्र सरकार कानून बनाए राज्य सरकार उसे लागू करेगी। जब तक ऐसी सख्त सजा का प्रावधान नहीं होगा तब तक इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लगेगा।

विज्ञापन


मिलावट से लोगों के स्वास्थ्य को सीधा नुकसान हो रहा है। मिलावटखोरी पकड़े जाने पर रासुका में बंद करने का निर्णय कैबिनेट में किया जा चुका है। इसे रोकने के लिए अगर केंद्र कोई कड़ा कानून लाए तो निश्चित रूप से अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा के सुरेश राणा के एक सवाल व अनुपूरक सवालों के जवाब में आजम ने बताया कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा उससे संबंधित नियम व विनियम 2011 के प्रावधानों के तहत निरीक्षण, छापों एवं विशेष अभियान के माध्यम से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा, यह व्यापार और व्यापारियों से जुड़ा मामला है। उनकी सियासी ताकत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी को अदालत तक पहुंचाएगी राज्य सरकार

Milavatkhor should be hanged says Azam Khan.

आजम ने मिलावटखोरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि फरवरी तक 9,677 छापे मारकर 12,654 नमूने लिए गए। 8,378 नमूनों की जांच की गई।

इनमें से 2,700 अधोमानक तथा 422 में मिलावट पाई गई। इन मामलों में 18,01,750 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। कहा, राज्य सरकार का काम अपराधी को अदालत तक पहुंचाना है। इसके बाद का काम अदालत का है।

राणा ने पूछा कि क्या सरकार सजा बढ़ाने का प्रावधान करेगी? आजम ने कहा कि कानून में संशोधन भारत सरकार ही कर सकती है। आप भी कहें, हम भी गुजारिश करते हैं।

व्यापारियों पर हाथ रखेंगे तो कैसे अच्छे दिन आएंगे। देखिए किसानों पर गलत हाथ पड़ गया। भाजपा के ही धर्मपाल सिंह ने मिलावटखोरों पर रासुका लगाने का सवाल किया तो आजम ने कहा, कैबिनेट इसका निर्णय कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed