फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल के मैनेजर की हत्या, कमरे में मिला ये सामान, खून से लथपथ मां के कमरे में पहुंचा और बोला

Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Midland hospital manager murdered in Lucknow.
मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के महानगर स्थित मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर विश्वजीत सिंह पुंडीर (30) की मंगलवार देर रात गोमतीनगर के विश्वासखंड-3 स्थित उनके घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कई ऐसी चीजें थीं जो हत्या की ओर इशारा कर रही थीं फिर भी पुलिस वारदात को हादसा बताती रही।


 

Midland hospital manager murdered in Lucknow.
मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

भाई इंद्रजीत के मुताबिक विश्वजीत के कमरे में कुछ लोग रात को थे लेकिन हत्या के बाद सभी फरार हैं। आखिर में पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) उत्तरी सुकीर्ति माधव के मुताबिक विश्वजीत मंगलवार शाम 6.30 बजे के करीब अस्पताल से घर पहुंचा। इसके बाद करीब एक घंटे तक घर पर था। इसके बाद बाहर निकल गया। रात नौ बजे आया। उसने अंतिम बार नौ बजे मोबाइल से किसी को कॉल की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वह रात 11 बजे तक सक्रिय रहा।रात 11 बजे के करीब अंतिम बार उसने व्हाट्सएप पर चैटिंग की थी। रात डेढ़ बजे वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर स्थित अपनी मां के कमरे में खून से लथपथ पहुंचा।

 

Midland hospital manager murdered in Lucknow.
मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पांच चोट के निशान, अधिक खून बहने से हुई मौत
विश्वजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देर शाम को पुलिस को मिली। क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक उसके शरीर पर पांच चोट के निशान हैं। दो चोट कटने के हैं। एक नुकीला वस्तु घुसने का और दो जगह छिलने केनिशान मिले हैं। विश्वजीत की मौत अधिक रक्त स्राव होने के कारण हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Midland hospital manager murdered in Lucknow.
मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

खून बह रहा था, मां से कहा- मुझे बचा लो और बेहोश हो गया
भाई इंद्रजीत व मां मंगला ने बताया, विश्वजीत मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। अक्सर देर रात में आता था। इसलिए उसके पास घर के मेन गेट की एक चाबी भी रहती थी। मां के मुताबिक, रात में वह पहली मंजिल पर अपने कमरे में सो रही थी।करीब डेढ़ बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। खोला तो विश्वजीत खून से लथपथ था। वह कमरे में आते ही गिर गया। उसने कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझे बचा लो। इसके बाद वह बेहोश हो गया।


 
विज्ञापन
Midland hospital manager murdered in Lucknow.
मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कमरे में मिला गांजा, सिगरेट व बियर के केन
पुलिस के मुताबिक, विश्वजीत अविवाहित था। उसके कमरे की तलाशी में गांजा, सिगरेट व कुछ सिगरेट में गांजा भरा मिला। कमरे से बियर के छह केन भी मिले हैं। पुलिस का कहना है विश्वजीत नशे का लती था। कमरे में अक्सर दोस्तों की महफिल सजती थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed