{"_id":"66d6543d2d3e2df277014e55","slug":"middle-aged-man-injured-in-bloody-conflict-dies-six-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-119089-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खूनी संघर्ष में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खूनी संघर्ष में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, छह गिरफ्तार
Tue, 03 Sep 2024 05:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में घायल अधेड़ की रविवार रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिल एरिया थाना के राही गांव में जमीन के विवाद में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया था। मारपीट में एक पक्ष से मिथुन, सुनीता, राजूू घायल हुए थे, जबकि दूसरे पक्ष को मामूली चोटें आई थी। गंभीर रूप से घायल राजू (50) को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां रात दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि गांव के पास रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे के किनारे स्थित जमीन पर हमलावर कब्जा करने आए थे। विरोध करने पर मारपीट की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाग गांव निवासी बबलू उर्फ नीरज, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी बृजेश कुमार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के घूरा डीह निवासी सहदेव सिंह, मलिकमऊ आइमा निवासी देवेश सिंह, उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव काटी निवासी विजय शर्मा, प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी शिव प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।