फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro stops

मेट्रो की तार में फंसी होर्डिंग, संचालन ठप

Mon, 08 Jul 2019 10:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
metro stops

मेट्रो की लाइन के किनारे छतों पर लगे होर्डिंग ट्रेन संचालन के लिए खतरा बन रहे हैं। रविवार को इंदिरानगर से मुंशीपुलिया के बीच ओएचई के ऊपर होर्डिंग का विज्ञापन फटकर गिरने से ट्रैफिक ठप हो गया। इसकी वजह से जहां डाउनलाइन पर ट्रेनों का आवागमन बंद करना पड़ गया। वहीं ट्रेनों के बीच की फ्रीक्वेंसी भी छह मिनट से बढ़ाकर आठ मिनट करनी पड़ी।

विज्ञापन


मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, पॉलीटेक्निक चौराहा के पास यह हादसा हुआ। यहां ओएचई लाइन के ऊपर बारिश और तेज हवा की वजह से एक विज्ञापन का फ्लेक्स होर्डिंग से आ गिरा। दोपहर करीब 2.20 बजे हुए हादसे से डाउनलाइन की ओएचई में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद तार से विज्ञापन हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इससे करीब 3:30 बजे तक मेट्रो की टीम को पूरी लाइन को बंद करना पड़ गया।
विज्ञापन


अपलाइन से चला पूरा रूट
मेट्रो की प्रवक्ता पुष्पा बेल्लानी ने बताया कि इंदिरानगर और मुंशीपुलिया स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। इसकी वजह से डाउनलाइन पर पूरी तरह ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस बीच इंदिरानगर और मुंशीपुलिया के बीच ट्रेनों का आवागमन एक ही तरफ से अपलाइन पर किया गया। इससे ट्रेनों की आवाजाही में अंतर बढ़ गया। एक घंटा ट्रैफिक प्रभावित रहने के बाद शाम के समय इसे सामान्य कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति दर्ज कराएगा मेट्रो
मेट्रोलाइन के सहारे छतों पर लगाए गए होर्डिंगों से दिक्कत के चलते अब नगर निगम के सामने एलएमआरसी आपत्ति दर्ज कराएगा। इन होर्डिंग को लाइन के पास से हटवाने के लिए मांग भी की जाएगी। मेट्रो ऐसे होर्डिंग भी अब चिह्नित करेगा जोकि लाइन के बिल्कुल नजदीक हैं और आंधी-तूफान के समय दिक्कत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed