फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro station design will final now construction will start.

डिजाइन हुआ फाइनल, अब बनेंगे मेट्रो के स्टेशन

Thu, 18 Dec 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Dec 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
metro station design will final now construction will start.

अब जल्द ही आकार लेने लगेंगे मेट्रो स्टेशन। चारबाग को छोड़ आठ में से सात स्टेशनों के डिजाइन को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरर्पोरेशन ने अनुमोदित कर दिया है। सबसे पहले इसके लिए जमीन फ्रीज करने का काम सोमवार से होगा। वहीं चंदरनगर गेट के पास एलएमआरसी ने बेरीकेडिंग लगाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा रोलिंग स्टॉक के लिए एजेंसी और जनरल कंसल्टेंट चुनने के लिए 1100 करोड़ से भी अधिक के टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। एलएमआरसी अफसरों ने बुधवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में ने बताया कि इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


स्टेशन के दायरे में आने वाली जमीनों के लिए संबंधित सरकारी विभागों को पत्र लिख दिया गया है। वहीं निजी जमीनों के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्राइमरी रूट पर टीपी नगर से चारबाग तक मेट्रो के आठ स्टेशन तय हैं। इनमें से चारबाग छोड़ बाकी सभी स्टेशनों का खाका तैयार हो गया है। फ्रांसीसी कंपनी सियेस्ट्रा ने इनके ले आउट का बुधवार को प्रेजेंटेशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

1124 करोड़ में दो बड़े टेंडर

metro station design will final now construction will start.

मेट्रो के रोलिंग स्टॉक (डिब्बों) और सिग्नलिंग के लिए 935 करोड़ का टेंडर होना है। जनरल कंसल्टेंट (जीसी) के लिए 189 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए बुधवार से कंपनियों के लिए निविदा पत्र जारी कर दिए गए।

दो जनवरी तक कंपनियां निविदा पत्र खरीद सकती हैं। प्री बिड 20 जनवरी को होगी, इसके बाद टेंडर डॉक्यूमेंट में जरूरी बदलाव किया जा सकता है। तय योजना के मुताबिक तीन मार्च को टेंडर खुलेगा। ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरी, सिंगार नगर और चारबाग मेट्रो स्टेशन आइकॉनिक होंगे।

स्टेशनों के आसपास उपलब्ध जमीन और अनुमानित भीड़ को देखते हुए ऐसा किया गया है। चारों स्टेशनों का लुक अलग अलग होगा और इनको अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की जाएगी। शेष चार स्टेशन एक जैसे होंगे। इन स्टेशनों का लेआउट भी तय कर लिया गया है। स्टेशनों के लिए ली जाने वाली ज्यादातर जमीनें सरकारी विभागों की हैं। इन्हें सीधे मेट्रो के लिए ट्रांसर्फर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed