फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro man promises for lucknow metro.

दिसंबर में नहीं डेढ महीने पहले ही दौड़ने लगेगी लखनऊ मेट्रो

Sun, 21 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
metro man promises for lucknow metro.

राजधानी में मेट्रो समय से पहले दौड़ने लगेगी। यह दावा खुद मेट्रो मैन डॉ. ई. श्रीधरन ने किया है। एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार डॉ. ई. श्रीधरन ने शुक्रवार को घोषणा की कि मेट्रो रेल का ट्रायल दिसंबर नहीं अक्तूबर या नवंबर में होगा।

विज्ञापन


राजधानी में पहली मेट्रो ट्रेन सितंबर में आ जाएगी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर अब लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन काम करेगा।

उन्होंने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच जारी मेट्रो निर्माण के काम से बहुत संतुष्ट हैं। ये काम बहुत तेजी से जारी है। इसमें और तेजी लाते हुए अब डेडलाइन को एक से डेढ़ महीना पीछे कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीधरन ने शुक्रवार को राजधानी में मेट्रो परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच प्रबंध निदेशक कुमार केशव, निदेशक दलजीत सिंह और महेंद्र कुमार के साथ पूरी साइट देखी। इसके अलावा सरोजनी नगर में डिपो की साइट को भी श्रीधरन ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के सामने की घोषणा

metro man promises for lucknow metro.

उन्होंने मीडिया के सामने शाम को घोषणा की कि अब परियोजना का समय घटाया जा रहा है।

एलएमआरसी ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर चल रही उल्टी गिनती के हिसाब से तीन दिसंबर को एलएमआरसी ट्रेन का ट्रायल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस डेडलाइन को डेढ़ महीना तक पीछे ले जाया जाएगा। ताकि समय पहले ही मेट्रो का ट्रायल शुरू किया जा सके।

श्रीधरन ने बताया कि लखनऊ में प्रबंध निदेशक कुमार केशव और सभी निदेशकों और उनकी टीम का काम बहुत बढ़िया है।

यकीन है कि समय से पहले ही काम पूरा होगा। उन्होंने बताया कि सितंबर तक हर हाल में पहली मेट्रो ट्रेन राजधानी में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed