फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro go card can be used to pay house and water tax

नए साल में मेट्रो गो-कार्ड से करें हाउस-वाटर टैक्स व पार्किंग का भुगतान

Wed, 27 Dec 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Dec 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
metro go card can be used to pay house and water tax
- फोटो : amar ujala
नए साल में चलिए थोड़ा और डिजिटल हो जाते हैं। यानी अब मेट्रो गो-कार्ड से गृह-जल कर पार्किंग शुल्क और सिटी बस के किराये का भुगतान संभव होगा। स्मार्ट सिटी बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे लागू कराने से पहले तकनीकी व वित्तीय परीक्षण के लिए कमेटी भी बना दी गई है।
विज्ञापन


नई सुविधा अगले महीने से शुरू की जानी है। इस सुविधा का फायदा करीब दस लाख लोगों को मिलेगा। नगर निगम व जलकल के करीब आठ लाख उपभोक्ता मेट्रो गो-कार्ड से जुड़ेंगे। मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से इन दस लाख लोगों को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मेट्रो ने एक इंटीग्रेटेड सॉफ्टेवयर तैयार कराया है। इससे अब नगर निगम और जलकल को भी जोड़ा जा रहा है।इसके साथ ही पार्किंग शुल्क व सिटी बस के किराये का भुगतान करने वाले करीब दो लाख लोगों को डिजिटल पेमेंट का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वॅालेट की तरह काम करेगा ये कार्ड

metro go card can be used to pay house and water tax
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि एलएमआरसी ने जो स्मार्ट कार्ड जारी किया है, वह वॅालेट की तरह काम करेगा। कार्ड धारक अपनी जरूरत के हिसाब से उसको रिचार्ज कराएगा और खर्च करेगा। अब उसी स्मार्ट कार्ड से नगर निगम भी जुड़ने जा रहा है, ताकि शहरवासी गृहकर, जलकर, सिटी बस का किराया और पार्किंग शुल्क का भुगतान भी कर सकें। सभी तरह के पेमेंट के लिए एक ही कार्ड का उपयोग होने से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी।

स्मार्ट सिटी बोर्ड ने जो कमेटी बनाई है, उसकी बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। दो से तीन दिन के भीतर स्वच्छ सर्वेक्षण के सर्वे की डेट आने वाली है। यह चार जनवरी से दस मार्च के बीच प्रस्तावित है। यदि डेट जल्द घोषित हो गई तो सर्वे के बाद मीटिंग होगी ओर देर में आई तो उससे पहले ही मीटिंग कर योजना को शुरू कराया जाएगा। - पीके श्रीवास्तव, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed