{"_id":"5f83558b8ebc3e9be601fd9d","slug":"metre-reader-should-give-attendance-in-front-of-officer-before-go-on-work-lko-city-news-lko5447527100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडिंग दर्ज करने से पहले होगी रीडर की परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडिंग दर्ज करने से पहले होगी रीडर की परेड
विज्ञापन
रीडिंग लेने से पहले होगी मीटर रीडरों की परेड
मध्यांचल निगम के एमडी ने दिए अधिशासी अभियंताओं को निर्देश
उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग दर्ज करने के लिए निकलने से पहले मीटर रीडरों की अधिशासी अभियंता या फिर उपखंड अधिकारी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। रविवार को यह निर्देश मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने दिए। प्रबंध निदेशक मेगा शिविर के दौरान इंदिरानगर खंड के सेक्टर 25 स्थित उपकेंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
यहां उपभोक्ताओं ने गलत रीडिंग का बिल बनाए जाने की शिकायत की तो उन्होंने मीटर रीडर की परेड कराने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक का कहना है कि निरीक्षण में दूसरे उपकेंद्र पर भी उपभोक्ताओं ने गलत रीडिंग बिल बनाने की सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। रीडर उपभोक्ताओं के घर जाए बिना ही मनमाने तरीके से बिल बना देते हैं। नई व्यवस्था से गलत रीडिंग के बनने वाले बिल पर अंकुश लगेगा। प्रबंध निदेशक ने रहीम नगर डिवीजन के इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र, डालीगंज डिवीजन के अहिबारनपुर एवं पुरनिया उपकेंद्र, बख्शी का तालाब डिवीजन के न्यू यूनिवर्सिटी कैंपस उपकेंद्र की भी जांच की। उन्होंने अभियंताओं को उपकेंद्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और 10,000 से ऊपर के बिल बकायेदारों की बिजली काटने और लाइन हानियों को 15% पर लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 10,000 से अधिक बकाए पर यदि उपभोक्ता की बिजली चालू मिली तो इलाकाई अभियंताओं पर कार्रवाई होगी।