फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meter installed under Saubhagya scheme, connection not given

Lucknow News: सौभाग्य योजना से लगाया मीटर, नहीं दिया कनेक्शन

Sun, 01 Sep 2024 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Sep 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Meter installed under Saubhagya scheme, connection not given
श्रावस्ती। गोड़धोई के मजरा मिश्रनपुरवा में सौभाग्य योजना के तहत ठेकेदार ने लोगों के घरों में मीटर लगाकर आपूर्ति तो बहाल करा दी, लेकिन उसकी फीडिंग कराना भूल गया। तीन माह पूर्व जांच में कनेक्शन अवैध मिलने पर कनेक्शन काट दिया गया। तब से ग्रामीण बिना बिजली के परेशान हैं।
विज्ञापन


हरिहरपुर रानी क्षेत्र के ग्राम गोड़धोई के मजरा मिश्रनपुरवा में वर्ष 2019 में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया गया था। इस दौरान ठेकेदार ने ग्रामीणों से उनके आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर उन्हें कनेक्शन दे दिया। साथ ही लोगों के घरों में मीटर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन इन सभी कनेक्शनों को ठेकेदार ने बिजली निगम कार्यालय में फीड नहीं कराया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण बिजली आपूर्ति का लाभ लेते रहे। तीन माह पूर्व गांव में जांच करने पहुंचे बिजली निगम के अधिकारियों के मांगने पर ग्रामीण कनेक्शन से संबंधित कोई रसीद नहीं दिखा सके। बाद में पता चला कि इन ग्रामीणों का कनेक्शन ही नहीं हैं। इस पर निगम की ओर से ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद कर दी गई। तब से अब तक तीन माह बाद भी गांव की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राघवेंद्र प्रताप, ओम प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, राम बादल, तारबाबू, आदित्य प्रसाद आदि ने बताया कि कनेक्शन देने के नाम पर ठेकेदार ने सभी से पैसा भी लिया था।
वर्जन-------------------
मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई होगी
ऐसा कोई प्रकरण व शिकायत मेरे पास नहीं आई है फिर भी अपने स्तर से इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। -अश्विनी चतुर्वेदी, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed