फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message to save environment given on Harela festival

Lucknow News: हरेला पर्व पर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

Thu, 17 Jul 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Message to save environment given on Harela festival
लखनऊ। प्रकृति, कृषि और पर्यावरण सरंक्षण का प्रतीक पर्व हरेला बुधवार को राजधानी में भी मनाया गया। यह खास तौर पर उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में मनाया जाता है।
विज्ञापन


लखनऊ में पर्वतीय समाज के लोगों ने सुबह भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। इसके बाद दस दिन पहले टोकरी व गमलों में बोए अनाज को काटा और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। कई परिवारों ने पौधरोपण कर हरियाली को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी और महासचिव भरत सिंह बिष्ट की ओर से अपील की गई कि एक पौधा मां के नाम अभियान से जुड़कर प्रकृति के इस पर्व को हम सार्थक बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय महापरिषद के महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सावन की संक्रांति से दस दिन पहले घरों में दो टोकरियों में सात प्रकार के अनाज बोते हैं। एक टोकरी को भगवान शिव और दूसरी को मां पार्वती का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। संक्रांति के दिन इन अनाजों को काटा जाता है।



सुंदरपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि हमारे परिवार में वर्ष में तीन बार हरेला पर्व मनाया जाता है। एक सावन में प्रकृति को समर्पित पर्व मनाते हैं, फिर दोनों पर्व नवरात्र में भी मनाए जाते हें। तीनों बार ही पांच प्रकार के अनाज बोते हैं। दसवें दिन पूजन के साथ अनाज काटा जाता है।




गोमतीनगर के विनीतखंड में रहने वाले गोविंद बोरा ने परिवार के सदस्यों पूनम बोरा, किशन और राधिका के साथ हरेला पर्व पर पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से प्रेम करने की सीख देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed