फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message of environmental protection given by cleaning the Gomti river bank

Lucknow News: गोमती तट पर सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 06 Jun 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by cleaning the Gomti river bank
गोमती तट पर सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लखनऊ। गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गोमती के तट पर लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले रिवर फ्रंट की सफाई की गई। लक्ष्मण मेला घाट पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गोमती की सफाई की और रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
विज्ञापन

मंत्री ने 33 वार्डों में सफाई कार्य करने वाली निजी कंपनी ''लायन इंवायरो'' की छह सीएनजी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जल, वायु और पृथ्वी जैसे पंचतत्वों का संरक्षण आज की आवश्यकता है। अतीत में हमारी पारंपरिक जीवनशैली को कमतर समझा गया, लेकिन अब वही परंपराएं पर्यावरण संरक्षण का मार्ग दिखा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अयोध्या को सोलर सिटी घोषित किया जा चुका है, जहां 30 प्रतिशत ऊर्जा सौर स्रोतों से पूरी की जा रही है। अब लखनऊ को भी इसी दिशा में ले जाया जाएगा। उन्होंने प्लास्टिक से हो रहे जानवरों के नुकसान पर चिंता जाहिर करते हुए इसके उन्मूलन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदैव स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को प्राथमिकता दी है। ऐसे में यह अभियान उनके जन्मदिवस पर उन्हें हमारी ओर से एक संवेदनात्मक और सामूहिक उपहार है। उन्होंने कहा कि गोमती में जलकुंभी की समस्या को दूर करने और प्लास्टिक से निजात पाने के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।


आठ सेक्टरों में चला सफाई मिशन, एक हजार पौधे लगाए

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि 1090 चौराहे से गुलालाघाट तक चले अभियान को आठ सेक्टरों में बांटा गया था। लक्ष्मण मेला घाट पर सुबह छह बजे सफाई अभियान और पौधारोपण से शुरुआत की गई। इस दौरान 1,000 पौधे लगाए गए और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्षद रंजीत सिंह यादव, प्रमोद सिंह राजन और सौरभ सिंह मोनू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लायन इंवायरो के प्रमुख रणधीर सिंह ने बताया कि कंपनी की 51 सीएनजी गाड़ियां सफाई कार्य में लाई गई हैं, जिनमें से प्रतीकात्मक रूप से छह को मंत्री ने रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed